फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: क्रिकेट प्रतियोगिता में लगे देश विरोधी नारे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Tue, 13 Apr 2021 12:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • गुलरिहा पुलिस ने आठ नामजद समेत कई अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर शुरू की जांच
  • नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हियुवा नेता ने पुलिस को दी थी सूचना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के जैनपुर गांव के महुअवां टोला में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान देश विरोधी नारे लगाए गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद हियुवा के कपिल पति त्रिपाठी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आठ नामजद व कई अज्ञात पर आपदा अधिनियम, नारे से समाज में आक्रोश फैलाने, आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात्रि में महुअवां टोले में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। राम नगर चौराहे पर दुकान चलाने वाले व्यक्ति द्वारा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ उपद्रवी युवकों द्वारा देश द्रोही नारेबाजी की बात सामने आई थी।

मामला तब खुला जब वीडियो को एक व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर पोस्ट कर दिया गया। इधर, फेसबुक पर वायरल वीडियो को लोग डाउनलोड करने लगे तो पोस्ट करने वाले ने फेसबुक आईडी से उसे डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक वीडियो के स्क्रीनशॉट कई ग्रुपों में वायरल हो चुके थे।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष कपिल पति त्रिपाठी ने मामले की सूचना गुलरिहा पुलिस को देने के साथ ही जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में प्राथमिक जांच के आधार पर आठ नामजद व कई अज्ञात के विरुद्ध आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
अतहर, ताहिर अली, जमीन, अकबल, शोएब अख्तर, गुलजार, आजाद अली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें