फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: खेत में कीचड़ से लिपटा मिला अधिवक्ता के बेटे का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 08 Nov 2020 12:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)।
विज्ञापन
मृतक हिमांशु की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के सिवान में शनिवार की देर रात एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अधिवक्ता मनबहाल लाल श्रीवास्तव के पुत्र हिमांशु श्रीवास्तव (22) केरूप में हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हिमांशु शनिवार को दिन में करीब 12 बजे घर से किसी काम के लिए निकला, जिसके बाद देर शाम तक घर नहीं आया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

खोजबीन के दौरान पता चला कि सेमरी के एक खेत में कोई युवक गिरा पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बेटे को कीचड़ में लिपटा देखा तो सन्न रह गए। घटनास्थलल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किचड़ से निकालते समय हिमांशु का शरीर गर्म लगने पर उसे डुमरियागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर एमएम अंसारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, परिजनों ने हिमांशु की हत्या की आशंका जाहिर की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें