फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वालों ने भागकर बचाई जान: मारपीट और छेड़खानी की सूचना पर पहुंची थी टीम, आरोपियों ने ही कर दिया हमला

Mon, 08 Mar 2021 08:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • गगहा पुलिस की टीम पर हमला, जीप तोड़ी
  • दंपती और बेटे गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के एक गांव में शनिवार सुबह छेड़खानी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस की जीप में तोड़फोड़ करने के साथ ही उसमें रखे हेलमेट और डंडे तोड़ दिए। पुलिस वालों ने भागकर जान बचाई। बाद में पुलिस फोर्स गांव में पहुंची और आरोपी दंपती और उनके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश, लोकसेवक पर हमला सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव में शनिवार सुबह छेड़खानी व मारपीट की सूचना ग्रामीणों ने थाना प्रभारी गगहा राज प्रकाश सिंह को दी थी। सूचना मिलते ही पीआरवी व थाने की जीप से दरोगा व सिपाही मौके पर पहुंचे। आरोप है कि मारपीट व छेड़खानी करने वाला पक्ष पुलिस को देखकर उग्र हो गया।

उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस की जीप तोड़ दी। गाड़ी में रखे हेलमेट व डंडे भी तोड़ डाले। स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस टीम ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


वहीं, हमलावर भी फरार हो गए। बाद में पुलिस फोर्स गांव पहुंची और आरोपित प्रभुनाथ, उसकी पत्नी सावित्री देवी और दो बेटों अश्वनी तथा अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए चारों आरोपितों समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

 

विज्ञापन

नौ लोगों पर छेड़छाड़ और मारपीट का केस

उधर, पुलिस ने छेड़खानी और मारपीट के मामले में महिला की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव की एक महिला ने गगहा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार सुबह वह आंगन में नहा रही थी। इसी दौरान पड़ोस के अमित व अश्वनी मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे। मना करने पर गालीगलौज की और घर में घुसकर छेड़खानी की।

महिला ने आरोपियों पर अर्द्धनग्न करने, मारपीट और मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अमित, अश्वनी, प्रभुनाथ, सुमित्रा, कुसुम, रामगति, रामजियावन, गुड्डी व यशोदा सहित नौ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवा, छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें