फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर इलाके में स्कूल जाते समय ग्यारहवीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी है। आरोपी पिछले दस महीने से फरार था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान पादरीबाजारी निवासी विशु यादव के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर शशिभूषण राय ने बताया कि कुशीनगर जिले की रहने वाली किशोरी अपनी मां के साथ पादरी बाजार क्षेत्र में रहती है। 17 अक्तूबर 2022 की सुबह स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा का हाटा कोतवाली, पिपरपाती के विशु यादव उर्फ कृष्ण मुरारी ने अपहरण कर लिया। शादी का झांसा देकर उसने छात्रा से दुष्कर्म किया। अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की ताे आरोपी छात्रा को छोड़कर फरार हो गया। बयान के आधार पर केस में दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई। रविवार की सुबह पादरी बाजार के पास विशु यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें