सुरेंद्र की मां मैना देवी ने बताया कि मेरे बेटे सुरेंद्र को जलाकर ही मारा गया है। बेटे के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए। मैना देवी ने बताया कि बेटे को सामने जलते हुए देखी हूं, आज भी वह समय भूल नहीं रहा है। मैंने किसी से भी वारदात को हादसा नहीं बताया है। आज भी यही कर रही हूं कि मेरे बेटे को जलाकर मारा गया है। उधर, भाई योगेंद्र कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हो रहा।
इसे भी पढ़ें: कनईल बांध पर मिला युवक का अधजला शव, हत्याकर जलाने की आशंका
बहन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
सुरेंद्र की बहन रीता की बुधवार तड़के तबीयत खराब हो गई है। परिजनों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि भाई सुरेंद्र को याद करके वह रोने लगी और फिर अचानक बेहोश हो गई।
सीओ चौरीचौरा मानुष पारिक ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अहम सुराग हाथ लगे हैं। वारदात में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने के साक्ष्य मिल रहे हैं। साक्ष्यों व जांच के आधार पर जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: अंग्रेजों के जमाने जैसा हरा-भरा और खुशनुमा बनेगा गोलघर, नहीं उड़ेगी धूल, महकेंगे फूल
रविवार की रात 1:00 बजे के करीब देवीपुर गांव में दोनों पैर से विकलांग सुरेंद्र यादव को जिंदा जलाकर मार दिया गया था। रात में 1:30 बजे के करीब पड़ोसी पन्नेलाल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजी थी।
पोस्टमार्टम में पता चला है कि सुरेंद्र की मौत जलने से हुई है। सिर के पिछले हिस्से में मामूली चोट है अन्य कहीं भी चोट के निशान नहीं है। पुलिस ने सुरेंद्र की बहन रीता की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि और उसके घर वालों पर हत्या का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में प्रधान प्रतिनिधि की कोई भूमिका सामने ना आने के बाद मंगलवार को उन्हें छोड़ दिया गया था।