फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल: 95 लाख की लागत से बनेगा शवदाह गृह, राजघाट पर हो रहा है निर्माण

Thu, 13 Feb 2020 08:56 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
निर्माणाधीन राजघाट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजघाट अंत्येष्टि स्थल पर करीब 95 लाख रुपये की लागत से शवदाह गृह बनेगा। शासन ने इसके लिए फंड जारी कर दिया है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों से राजघाट पर अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की कवायद चल रही है। शुरुआत में यहां विद्युत शवदाह गृह बनाने की बात हो रही थी, लेकिन यहां अब लकड़ी पर आधारित गैसिफायर शवदाह गृह बनाया जा रहा है। बुधवार को शासन की ओर से इसके लिए 95 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि शासन की ओर से इसके लिए फंड जारी कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।  

शवदाह में मात्र 50 किलो लकड़ी का होगा इस्तेमाल
मेयर सीताराम जायसवाल ने बताया कि इस शवदाह गृह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मात्र 50 किलो लकड़ी में शव की अंत्येष्टि हो जाएगी। यह पूरी तरह से पैक होगी। शव को इसमें रखने के बाद मात्र 50 किलो लकड़ी का इस्तेमाल करना होगा। इसमें पानी का भी चेंबर बना रहेगा। इसकी वजह से प्रदूषण भी बहुत ही कम होगा। जल्द ही कंपनी की ओर से इसके निर्माण का काम शुरू कर दिया गया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें