फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिक को न आया रहम: रात में घुस गया पूर्व प्रेमिका के घर... फिर मच गई चीख-पुकार, महिला को खून-खून देख सब सन्न

Fri, 25 Jul 2025 11:20 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

आरोपी के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, यह घटना पुराने रिश्ते के टूटने और निजी विवाद का नतीजा हो सकती है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली में गुरुवार की एक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुराने प्रेमी ने तेनुवा गांव निवासी महिला का गला रेत दिया। गंभीर हालत में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महिला की शादी एक साल पहले हुई थी। आरोपी भोलू उर्फ अरुण भी उसी गांव का रहने वाला है। बृहस्पतिवार की रात उसने महिला के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। गीडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भोलू को मुठभेड़ में दबोच लिया, जिसमें उसके दाएं पैर में गोली लगी। मुक्तिधाम से गीडा की तरफ जाते समय पुलिस ने उसको रोकने की कोशिश की जिसमें उसने फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। मुठभेड़ की कमान चौकी प्रभारी पिपरौली संतोष सिंह ने संभाली। उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, यह घटना पुराने रिश्ते के टूटने और निजी विवाद का नतीजा हो सकती है। एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें