फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: छोटे बच्चे सहित कार को क्रेन ने उठाया, पीछे दौड़ते रहे पिता

Fri, 14 Oct 2022 11:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को उठाने के बीच एक बार फिर ठेकेदार की मनमानी का मामला बृहस्पतिवार को सामने आया। चंद मिनटों के लिए अपने बच्चे को कार में छोड़कर ड्रेस लेने गया युवक तब परेशान हो गया, जब क्रेन कार को बच्चे सहित उठाकर ले जाने लगी। क्रेन चालक से युवक दुहाई दे रहा था कि बेटा अंदर है, लेकिन किसी ने एक न सुनी और सीधे पुलिस लाइन जाकर ही रुके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोलघर में बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को उठाने के बीच एक बार फिर ठेकेदार की मनमानी का मामला बृहस्पतिवार को सामने आया। चंद मिनटों के लिए अपने बच्चे को कार में छोड़कर ड्रेस लेने गया युवक तब परेशान हो गया, जब क्रेन कार को बच्चे सहित उठाकर ले जाने लगी।
विज्ञापन


क्रेन चालक से युवक दुहाई दे रहा था कि बेटा अंदर है, लेकिन किसी ने एक न सुनी और सीधे पुलिस लाइन जाकर ही रुके। बाद में एक हजार रुपये का जुर्माना देकर कार छूटी और छोटे बच्चे को लेकर पिता घर गए। युवक ने मामले की शिकायत एसपी ट्रैफिक से की है।

जानकारी के मुताबिक, तारामंडल निवासी अभिजीत सिंह का चार साल पुत्र सिविल लाइन स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। बृहस्पतिवार दोपहर 1:00 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर वह उसे लेने पहुंचे। वहां से बच्चे को लेकर वो जलकल के बगल में स्थित एक दुकान से बच्चे की ड्रेस खरीदने लगे। अभिजीत सिंह ने बताया कि बच्चे के पेट में दर्द हो रहा था इसलिए कार को सफेद लाइन के भीतर खड़ी कर उन्होंने बच्चे को अंदर ही बैठे रहने को कहा। आरोप लगाया कि इसी बीच गाड़ी उठाने वाले ठेकेदार आ गए और उनकी गाड़ी लादकर ले जाने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कई बार चिल्लाकर आवाज दी कि कार में बच्चा है, लेकिन ठेकेदार ने एक ना सुनी। इसके बाद कार लेकर पुलिस लाइन पहुंचे ठेकेदारों के साथ बच्चे के पिता अभिजीत सिंह की बहस भी हुई। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एसपी ट्रैफिक से की है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें