फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोड़धोइया नाला निर्माण से मकानों में आई दरारें, मुआवजे के लिए कर रहे भागदौड़

विज्ञापन
गोड़धोइया नाले का चल रहा काम।
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। गोड़धोइया नाला निर्माण का कार्य लगभग 84 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था जलनिगम नगरीय की ओर से कार्य में तेजी लाई जा रही है। वहीं, निर्माण कार्य से प्रभावित कई लोग अब भी मुआवजे के लिए भटक रहे हैं। शिवपुर सहबाजगंज पश्चिमी और शाहपुर के पीड़ित परिवारों ने मुख्यमंत्री पोर्टल, डीएम और जलनिगम तक अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

शिवपुर सहबाजगंज की रूपा मिश्रा ने बताया कि दो महीने पहले गोड़धोइया नाला निर्माण के कारण उनके मकान में दरारें आ गई थीं। आरोप है कि शिकायत करने पर जलनिगम ने गलत रिपोर्ट लगा दी और यह कह दिया कि मकान में कोई नुकसान नहीं हुआ है तथा दरारें पहले से मौजूद थीं। वहीं, फूलमती देवी ने बताया कि उनके पति नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी थल सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद मकान बनवाए थे। तीन महीने पहले नाला निर्माण के दौरान उनके मकान में दरारें आ गईं। शिकायत करने पर जलनिगम और पीडब्ल्यूडी ने रिपोर्ट बनाकर एसएलओ कार्यालय भेज दी लेकिन पिछले दो महीनों से मुआवजे के लिए उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
एक सप्ताह पहले शाहपुर के 18 काश्तकारों ने गोड़धोइया नाला निर्माण से प्रभावित जमीन का मुआवजा न मिलने पर लेखपाल के खिलाफ प्रदर्शन किया था। बशारतपुर पूर्वी के लेखपाल विजय गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर एसएलओ कार्यालय भेज दी गई है और जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


शक्तिनगर की पुलिया बनकर तैयार, 20 दिन बाद आवागमन होगा शुरू
गोड़धोइया नाला निर्माण के कारण शक्तिनगर और आदित्यपुरी कॉलोनियों की पुलिया तोड़ दी गई थी। इस रास्ते से प्रतिदिन गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को कई किलोमीटर घूमकर आवागमन करना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था ने डेढ़ महीने में पुलिया तैयार होने का दावा किया था लेकिन ढाई महीने से अधिक समय बीतने के बाद केवल शक्तिनगर की पुलिया ही बन पाई है। इससे लगभग 15-20 दिनों में आवागमन शुरू होने की संभावना है। वहीं, आदित्यपुरी कॉलोनी की पुलिया बनने में अभी तीन सप्ताह से अधिक समय लग सकता है। जलनिगम नगरीय के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि गोड़धोइया नाले का निर्माण लगभग 84 प्रतिशत पूरा हो चुका है और शक्तिनगर की पुलिया को भी करीब 20 दिनों बाद आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें