फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 218

Fri, 05 Jun 2020 06:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।

सार

  • सात हुई मृतकों की संख्या, 277 नमूनों के रिपोर्ट का इंतजार
  • जिले में अब तक 59 निगेटिव, एक्टिव केस 154
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में शुक्रवार को कोरोना के दो नए पॉजिटिव केस पाए हैं। कोरोना पॉजिटिव की संख्या 218 हो गई है। प्रशासन के मुताबिक जिले में मृतकों की संख्या सात है। 277 नमूनों के जांच रिपोर्ट का इंतजार है। आठ पॉजिटिव केस की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव भी आई है। अब इनकी संख्या 57 हो गई है। एक्टिव केस 154 हैं।

विज्ञापन


 शुक्रवार को मुंडेरवा लेवल-वन हॉस्पिटल से छह तथा रुधौली से दो पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। 14 दिन होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि कोरोना को लेकर जिले में दहशत जैसा माहौल नहीं है। क्योंकि अब तक जितने भी पॉजिटिव केस आए हैं वे सभी प्रवासी हैं। इनके इलाज की पूरी व्यवस्था है। जिले में मुंबई, गुजराज, दिल्ली व अन्य गैर प्रांतों के लोग आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाए गए लोग मुंबई से 27 से 31 मई के बीच आए हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे गए नमूनों में से 277 की जांच रिपोर्ट लंबित है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें