फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: घर बैठे मिलेगी कोविड अस्पतालों में बेडों की जानकारी, मरीजों को भर्ती कराने में नहीं होगी परेशानी

Tue, 18 May 2021 12:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कोविड अस्पतालों में बेडों की जानकारी अब पोर्टल पर, शहर के सभी 47 अस्पताल शासन के पोर्टल से जुड़ गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कोविड के सरकारी और निजी अस्पतालों में बडों की संख्या घर बैठे ही पता चल जाएगी। शासन ने जिले के सभी 47 कोविड अस्पतालों की जानकारी पोर्टल 'डायरेकेटेट ऑफ मेडिकल हेल्थ सर्विसेज' से जोड़ दिए गए हैं। इन अस्पतालों में कितने मरीज भर्ती हैं और कितने बेड खाली हैं। इसकी जानकारी प्रतिदिन अपडेट की जाएगी इसे लेकर अस्पतालों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जैसै ही बेड खाली होते हैं तो तत्काल उसे पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, करीब बीस दिन पूर्व कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच अस्पतालों में बेडों के संकट उत्पन्न हो गए थे। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में फोन करने के बाद भी अस्पतालों में मरीजों को जगह नहीं मिल पा रही थी। 

इसे देखते हुए शासन ने एक पोर्टल (http//dgmhup.gov.in/en/covid19bedtrack) लांच किया है। इसमें प्रदेश के सभी अस्पतालों को जोड़ा गया है। जिलेवार अस्पतालों की सूची पोर्टल पर अपलोड की गई है। 
विज्ञापन


पोर्टल खोलने पर मेनू के तुरंत नीचे जिले की जानकारी दी गई है। सोमवार को शाम 7:45 बजे तक केवल दो अस्पतालों में बेड फुल दिख रहा था, शेष 45 में बेड उपलब्ध थे। 

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि शासन के पोर्टल से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। पोर्टल पर चेक करके भर्ती होने के लिए लोग अस्पतालों की जानकारी ले सकेंगे। पोर्टल से सरकारी और निजी अस्पताल जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें