फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पुरानी रंजिश में युवक ने चचेरी बहन को मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 28 Aug 2021 09:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पेट और बाएं हाथ के अंगूठे में गोली लगने से घायल हो गई रिंकू यादव। परिजनों के अनुसार आरोपी अमित बात-बात पर गोली मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल रिंकू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोला इलाके के डड़वापार गांव में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश में इसी गांव के निवासी अमित ने अपनी चचेरी बहन खुश्बू उर्फ रिंकू यादव (19) पर तमंचे से फायर कर दिया। पेट और बाएं हाथ के अंगूठे में गोली लगने से वह घायल हो गई।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घरवालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन पुलिस को सूचना देने के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम सात बजे रामनाथ यादव की बेटी खुशबू उर्फ रिंकू यादव अपनी मां को छोड़ने के लिए सड़क पर गई थी। मां को मायके जाना था। वह मां को छोड़कर घर वापस आ रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके बड़े पिता के पुत्र अमित ने उसपर पुरानी रंजिश में तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके पेट व बाएं हाथ के अंगूठे में लगी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर मौके पर गांव के लोग पहुंच गए और आरोपी युवक फरार हो गया। बताया जाता है कि लड़की का पिता विदेश रहता है। पांच माह पहले आरोपी से बंटवारा हुआ था इससे आपसी तनाव चल रहा था। इस संबंध में सीओ अंजनी कुमार पांडेय का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

गोली मारने की अक्सर देता था धमकी
परिजनों के अनुसार आरोपी अमित अपने साथ हमेशा तमंचा रखता था और बात-बात पर गोली मारने की धमकी देता था। उसने अपने एक और चाचा हरिहर यादव को भी फोन कर गोली मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें