वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए खनन निदेशक डॉ. रौशन जैकब ने अशोक कुशवाहा को निलंबित कर विभागीय जांच का निर्देश दे दिए। लेकिन इसी बीच अशोक ने गीडा थाने में बदसलूकी कर सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज करा दिया। अशोक ने दी तहरीर में लिखा है कि 25 जुलाई की रात में वह गीडा के बड़गहन में गए थे। वाहन रोकते हुए संतोष यादव व उसके गुर्गों ने गालियां देने के साथ उनसे अभद्रता की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर संतोष को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।