यूपी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने पुलिस थाने में शादी रचाई है। बताया जा रहा है कि दोनों के घरवाले शादी करने के लिए राजी नहीं थे। पुलिस के समझाने के बाद दोनों पक्षों के लोग इस शादी के लिए तैयार हुए थे।
मामला रउता शुक्ल थाना महुली जिला सन्तकबीरनगर का है। यहां एक युवक का प्रेम हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर निवासी एक युवती से करीब एक वर्ष से चल रहा था। शनिवार को रात में करीब 9 बजे प्रेमी युवती से मिलने गांव पर आ गया था रात में दोनों को खेत में मिलते देखकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और युवक की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
इसके बाद पुलिस ने प्रेमी युगल के परिजन को बुलाया और दोनों पक्ष से बात करने को कहा। युवती के परिजन शादी करने को राजी नहीं हो रहे थे लेकिन युवती प्रेमी से शादी करने के लिए अड़ी हुई थी, बाद में युवती के परिजन भी राजी हो गए।
इसके बाद प्रेमी युगल का थाना परिसर स्थित मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली और आजीवन जीने मरने की कसम खाई। इसके बाद प्रेमी युगल शादी रचाने के बाद घर चले गए। इस बावत थानाध्यक्ष क्राइम अजीत प्रताप सिंह का कहना था कि प्रेमी युगल बालिग थे दोनो के परिजन रजामंदी से मंदिर में शादी रचाई है और चले गए।