फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बड़हलगंज में रास्ते में रोककर दंपती से मारपीट, पांच पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के बैरियाखास गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में रोककर दंपती से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित मैनेजर साहनी ने तहरीर में बताया कि 28 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह दोपहिया वाहन से भोजन लेकर घर लौट रहे थे। गांव के मोड़ के पास जोखन साहनी ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान राजेंद्र साहनी, आशीष साहनी, अभिषेक साहनी और कृपाल साहनी भी पहुंच गए। आरोप है कि सभी मिलकर थप्पड़-मुक्कों से मारने लगे। इसके बाद लोहे की खंती से हमला कर दिया। इससे मैनेजर के सिर में गंभीर चोट आई।
आरोप है कि पति को बचाने पहुंची लालसा देवी से भी मारपीट की गई, जिससे उनके पीठ, सीने और पेट में चोटें आईं। मैनेजर ने पत्नी का करीब 28 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र भी गायब होने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें