फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पार्षद शिवेंद्र मिश्रा की धमकी के खिलाफ एकजुट हुए पार्षद, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- कल्याणपुर के पार्षद को मिली थी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन


गोरखपुर। तिवारीपुर क्षेत्र के कल्याणपुर वार्ड के पार्षद शिवेंद्र मिश्रा को मुंबई से असलहा मंगाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले की भाजपा पार्षदों ने कड़ी निंदा की है। बुधवार को पार्षदों ने बैठक के बाद महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को पूर्व उपसभापति व पार्षद ऋषि मोहन वर्मा की अध्यक्षता में भाजपा पार्षदों की बैठक नगर निगम में हुई। पार्षद कक्ष में हुई बैठक में ऋषि मोहन ने कहा कि पार्षद अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर नगर निगम से लेकर अन्य जगह संघर्ष करते हैं, उनका व्यक्तिगत कुछ नहीं होता है। ऐसे में मनबढ़ों का पार्षद के साथ दुर्व्यवहार, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिकायत के बाद पुलिस की ओर से उचित एक्शन नहीं लेने पर विरोध जताया।
विज्ञापन

बैठक में विश्वजीत त्रिपाठी, बृजेश सिंह छोटू, राजेंद्र तिवारी, अजय ओझा, पवन त्रिपाठी, राधेश्याम रावत, समद गुफरान, छठ्ठी लाल, मनु जायसवाल, सौरभ तिवारी, चंद्रशेखर सिंह, अजय राय, रणंजय सिंह जुगनू, उपेंद्र सिंह नन्हें, राजा यादव, पवन सिंह, मनोज निषाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने पार्षदों को किया आश्वस्त
आक्रोशित पार्षदों ने महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव से मुलाकात कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। महापौर ने तत्काल एसपी सिटी अभिनव त्यागी से वार्ता कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। एसपी सिटी ने पार्षदों को विश्वास दिलाया कि शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा होगी। पुलिस की भूमिका संदिग्ध मिली तो कार्रवाई की जाएगी। उधर, निर्माण स्थल पर अतिक्रमण हटाने के लिए अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह के निर्देश पर प्रवर्तन दल की टीम मौके पर रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें