फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरखपुर में पार्षद प्रत्याशी हिस्ट्रीशीटर सुधीर का साथी भी स्मैक संग गिरफ्तार, थाने पर प्रदर्शन

Sat, 22 Apr 2023 02:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि स्मैक के धंधे से जुड़े लोगों पर कार्रवाई के लिए अमरूद बाग नई चौकी की स्थापना भी की गई है। जो भी इस धंधे से जुड़े लोग हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोग शुक्रवार को थाने पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे, स्मैक के धंधे से उनके तार जुड़े हैं या नहीं, इसकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
स्मैक के साथ गिरफ्तार सुधीर निषाद और छोटू निषाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में राजघाट पुलिस ने पार्षद पद प्रत्याशी और थाने के हिस्ट्रीशीटर सुधीर निषाद की निशानदेही पर उसके घर के पीछे से झाड़ी में छिपाए गए 57 ग्राम स्मैक को बरामद कर लिया। वहीं, उसके साथी छोटू निषाद को भी पुलिस ने शुक्रवार को 23 ग्राम स्मैक के साथ दबोच लिया।

विज्ञापन


दोनों की गिरफ्तारी के विरोध में महिलाएं और पुरुष थाने पहुंच गए। थाने पर पहुंचे लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस पर फंसाए जाने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों की वीडियोग्राफी कराई है। बताया जा रहा है, इसमें से कई स्मैक बेचने के आरोप में जेल भी गए हैं। पुलिस फिर से उनकी कुंडली खंगाल रही है।

पकड़े गए आरोपी सुधीर निषाद और छोटू निषाद चकरा अव्वल अमरूद बाग के निवासी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी सुधीर के खिलाफ के मारपीट, बलवा और लूट की धाराओं में केस दर्ज है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। इसी बीच बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महेवा मौर्या बिल्डिंग के पास मौजूद है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गली-गली घूम रहे फेरी वाले: राशन का सस्ता चावल दे दो, बदले में पैसे ले लो

सूचना पर सीओ जगत कन्नौजिया, एसओ राजेंद्र सिंह टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिए। थाने पर कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी बताया कि घर के पीछे झाड़ी में स्मैक छिपाकर रखा है। पुलिस आरोपी सुधीर को साथ लेकर गई और उसके निशानदेही पर झाड़ी से 57 ग्राम स्मैक बरामद कर लिया।

पुलिस स्मैक विक्रेताओं की तलाश में जुटी थी कि इसी बीच शुक्रवार सुबह मुखबिर ने सूचना दिया कि स्मैक विक्रेता छोटू निषाद इस समय अमरूद बाग के पास मनोज साहनी के मकान के सामने बगीचे में मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी छोटू को भी दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 23 ग्राम स्मैक बरामद कर लिया गया।

उधर, सुधीर निषाद चूंकि निषाद पार्टी से पार्षद प्रत्याशी है, इस वजह से उसके समर्थन में कई महिलाएं और पुरुष थाने पर पहुंच गए। वह पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। बाद में पुलिस के सख्ती के बाद वह फरार हो गए।
 

विज्ञापन

सुधीर पर 15 और छोटू पर दर्ज हैं तीन मुकदमे

सुधीर निषाद पर राजघाट थाने में एनडीपीएस, मारपीट, बलवा, छेड़खानी, धमकी देने जैसी धाराओं में 15 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं छोटू पर एनडीपीएस और मारपीट की धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। सुधीर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और घोषित गुंडा है। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले भी उसके खिलाफ एक महिला ने मारपीट, एससीएसटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कराया है।

स्मैक के धंधे से जुड़े कई और नाम सामने आए
पुलिस ने अभी उन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम स्मैक के धंधे में सामने आ चुके हैं। अब आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस की जांच में कई और लोगों के नाम सामने आए हैं, जो स्मैक के धंधे से जुड़े हैं। पुलिस सबकी कुंडली खंगाल रही है। एसपी सिटी ने बताया कि सभी के खिलाफ साक्ष्य और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि स्मैक के धंधे से जुड़े लोगों पर कार्रवाई के लिए अमरूद बाग नई चौकी की स्थापना भी की गई है। जो भी इस धंधे से जुड़े लोग हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोग शुक्रवार को थाने पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे, स्मैक के धंधे से उनके तार जुड़े हैं या नहीं, इसकी भी जांच कराई जा रही है।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें