फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2023: शहर की सड़कों पर निकलेंगी सौ से ज्यादा बरातें, जाम में न फंस जाएं

Sat, 22 Apr 2023 02:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रेडिएंट रिजार्ट के निदेशक आयुष सिंह ने बताया कि 22 और 23 अप्रैल, दोनों दिन अलग मांगलिक आयोजन होंगे। होटल क्लार्क्स ग्रैंड इन के निदेशक अमित बथवाल ने बताया कि दोनों दिन मांगलिक आयोजनों की बुकिंग हैं। अक्षया तृतीया के दिन की बुकिंग लगभग डेढ़ माह पहले ही कर ली गई थी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय तृतीया के मुहूर्त में शहनाई की गूंज सुनाई देगी। शहर में 35 घरों में शहनाई की गूंज सुनाई देगी। बैंड, बाजा के साथ घोड़े पर सवार होकर दूल्हे अपनी बारात लेकर निकलेंगे। अक्षय तृतीय के खास मुहूर्त पर शादी के आयोजन वालों ने इस बार रिजार्ट, होटल और क्लब की तरफ रुख किया है।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि अक्षय तृतीया वर्ष का सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन किसी भी कार्य को करने के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। सनातन धर्म में इस दिन को शुभ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। अक्षय का दूसरा अर्थ है, जो कभी खत्म न हो। यह मुहूर्त मांगलिक कार्यों के लिए भी अतिशुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया पर जिलेभर में शादी, समारोह की धूम रहेगी। युवक-युवती परिणय सूत्र में बंधकर शादी के बंधन को निभाने की कसमें खाएंगे।

रेडिएंट रिजार्ट के निदेशक आयुष सिंह ने बताया कि 22 और 23 अप्रैल, दोनों दिन अलग मांगलिक आयोजन होंगे। होटल क्लार्क्स ग्रैंड इन के निदेशक अमित बथवाल ने बताया कि दोनों दिन मांगलिक आयोजनों की बुकिंग हैं। अक्षया तृतीया के दिन की बुकिंग लगभग डेढ़ माह पहले ही कर ली गई थी।
विज्ञापन


शहर के होटल विवेक के निदेशक आंचित्य लाहिणी ने बताया कि अक्षया तृतीय इस बार दो दिन मनाई जाएगी। दोनों दिन शादियों की बुकिंग की गई है। मैरेज हाउस एसोसिएसन के सचिव विनीत अग्रवाल ने बताया कि अभी पूर्वांचल में अक्षया तृतीया के दिन मांगलिक कार्यक्रमों का वो क्रेज नहीं है, जो पश्चिम क्षेत्र है। फिर भी बुकिंग हुई है। अक्षया तृतीय, नवरात्र त्योहार में शुभ नक्षत्र का इंतजार नहीं करना पड़ता।

 

विज्ञापन

दो दिनों में पार्लर की बुकिंग

बेतियाहाता के लक्मे सलून ब्यूटी पार्लर की निदेशक अनीता अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां शादी की तैयारियों को देखते हुए एक दिन पहले ही तैयारी पूरी कर ली गई। 6 बुकिंग 22 अप्रैल की है, जबकि 2 बुकिंग 23 अप्रैल की है। ऐसे ही सिविल लाइंस के लुक्स पार्लर के शुभम ने बताया कि उनके यहां भी 22 अप्रैल को 8 बुकिंग वेडिंग की है, जबकि दूसरे दिन भी बुकिंग की गई है।

बाजार में बढ़ी रही चहल पहल
अबूझ मुहूर्त में होने वाली शादियों के लिए बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानदारों पर भीड़ दिखती रही। तेज धूप और गर्मी का मौसम होने के बावजूद लोग शादी विवाह की खरीदारी करने में दिनभर जुटे दिखे।

14 अप्रैल को खरमास हुआ समाप्त
पंडित घनश्याम पांडेय ने बताया कि 14 अप्रैल को खरमास खत्म हो गया है, लेकिन इस माह विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। गुरु का अस्त होने की वजह से 30 अप्रैल तक विवाह नहीं होंगे। गुरु का उदय होने के बाद 1 मई से विवाह के लिए मुहूर्त शुरू होंगे, लेकिन अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना गया है। लौकिक परंपरा के अनुसार इस दिन शादियां होंगी।

बर्तन और कपड़ा बाजार में दिखी रौनक
शादियों के सीजन के लिए बर्तन बाजार में ग्राहकों की भीड़ है। वधू पक्ष के अधिकतर लोग ग्लास, प्लेट सेट, थाली, कटोरी सेट आदि लेना अधिक पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा कपड़ा बाजार में ग्राहकी शुरू हो गई है। ड्रेस लैंड के निदेशक आकाश अग्रवाल ने बताया कि शादियों के लिए साड़ी और लहंगा की मांग बढ़ी है। शादी सीजन के लिए फैंसी आइटम अधिक मंगवाए हैं। गर्मी के सीजन को देखकर भी ड्रेस आर्डर की गई हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें