गोरखपुर के सांसद रवि किशन। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
आज रात 9 बजे वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए 130 करोड़ भारतीय एकजुटता होकर उजाला करेंगे। 3 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की बत्तियां बुझाकर दीया, मोमबत्ती या मोबाइल फ्लैश लाइट जलाने का आह्वान किया है। ऐसे में भोजपुरी व बॉलीवुड स्टार व गोरखपुर शहर के सांसद रवि किशन ने एक वीडियो साझा किया है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर अपने घर में कम से कम एक दीया भारत के नाम जरूर जलाएं। पूरे विश्व को पता होना चाहिए कि हम भारतवासी एक हैं, हम सब मिलकर इस महामारी, जिसका नाम कोरोना है, वह लड़ाई हार रहा है और हम जीतेंगे।
इसके बाद रवि किशन ने भोजपुरी में लोगों से कहा कि 'जतना लोग हमके चाहे वाला बणन चाहे यूपी और बिहार से होखे, उ सब लोगन से हाथ जोड़ के हमार निवेदन बा की एक दीया आज जलहिया।
आप भी सुनिए उन्होंने क्या कहा...