फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Lockdown: चार दिन में 3.41 लाख कार्ड धारकों को मिला राशन, नहीं रहा कोई भूखा

Sun, 05 Apr 2020 11:53 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर लॉकडाउन: अंगूठा लगाकर राशन लेता शख्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से अब तक 3.41 लाख कार्ड धारकों को राशन मुहैया कराया जा चुका है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद सिंह के मुताबिक इनमें 1.26 लाख अंत्योदय कार्डधारकों में से अब तक 92 फीसदी कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन


एक अप्रैल से चार अप्रैल के बीच कुल 341629 कार्ड धारकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि दुकानों पर पर्यवेक्षकों की निगरानी में वितरण हो रहा है। गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।
 
उधर लॉकडाउन के दौरान शनिवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में रिकार्ड 4072 क्विंटल सब्जी बिकी। इसकी बड़ी वजह सब्जियों के दाम में गिरावट बताई जा रही है। जिला पूर्ति कार्यालय के मुताबिक शनिवार को 455 ई-रिक्शा और 850 ठेलों से सब्जियां, शहर के विभिन्न इलाकों में भेजी गईं।
विज्ञापन


जरूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं तो घुमाएं फोन
लॉकडाउन के दौरान गरीबों की मदद के लिए नेपाल क्लब में कंट्रोल रूम खोला गया है। यहां खाद्यान्न और जरूरी सामान उपलब्ध कराए जा सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था कंट्रोल रूम को खाद्यान्न और जरूरी सामान उपलब्ध करा सकती है। इसके लिए मोबाइल नंबर- 8765282407 और 8004168358 पर संपर्क किया जा सकता है। जिन लोगों को भोजन नहीं मिल रहा है वे भी इस नंबर पर इसकी सूचना दे सकते हैं।

पारले ने 1800 पैकेट केक दिया
लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिए बहुत सी संस्थाएं आगे आ रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को पारले जी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर अदिति इंटर प्राइजेज के प्रोपराइटर तिलकधारी गुप्ता ने डीएम से मुलाकात कर गरीबों में वितरण के लिए उन्हें 1800 पैकेट केक उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें