फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ले में घूसते ही इन पर बरसाए गए पीले चावल व फूल, लोगों ने कहा ये हैं असली हीरो

Wed, 15 Apr 2020 02:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
मानव सेवा संस्थान सेवा की ओर से सफाई कर्मियों पर पीले चावल और फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही उनमें राहत सामग्री भी बांटी गई।
विज्ञापन


मंगलवार को वार्ड संख्या 50 में बरगदवां स्थित संस्थान के कार्यालय में वार्ड के सभी सफाई कर्मियों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह और सेवा के निदेशक राजेश मणि ने पीले चावल और फूल बरसाए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया। तीन-तीन मीटर पर गोले बनाए गए। इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि असली कोरोना फाइटर आप हैं।

आप अपना और परिवार की चिंता किए बिना हम लोगों की सुरक्षा कर रहे हैं। राजेश मणि ने सभी सफाई कर्मियों से आह्वान किया कि वे मास्क का हमेशा इस्तेमाल करें। इसके बाद सभी को राहत सामग्री में चावल, दाल, सरसों तेल, नमक, मसाला, हल्दी, साबुन, बिस्किट, आलू एवं सोयाबीन दिया गया। इस दौरान पार्षद उर्मिला ओझा, पार्षद प्रतिनिधि अजय ओझा, रमेश चंद्र त्रिपाठी ,ओम शंकर त्रिपाठी ,अखिलेश पाठक, धर्मेंद्र पासवान, योगेंद्र चौहान,अमरजीत, राजू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी बनीं अन्नपूर्णा

संकट आया तो घर की छोड़ थाने की रसोई संभाली, ताकि भूखा ना रहे कोई
अपने घर में तो हर कोई रोज अपनों के लिए भोजन बनाता है। मगर इन दिनों महिला पुलिसकर्मी घर की रसोई छोड़कर थाने की मेस संभाल ली है। मेस में वह अपने खाने के लिए नहीं, बल्कि लॉकडाउन की वजह से कोई जरूरतमंद भूखा न रह जाए, उनके लिए लंच पैकेट तैयार करतीं और फिर लोगों के बीच में वितरित करती हैं।

जानकारी के मुताबिक, महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह की देखरेख में महिला पुलिसकर्मी इस समय सुरक्षा के साथ-साथ दोहरी भूमिका निभा रही है। सुरक्षा ड्यूटी, लाकडॉउन का पालन कराना, लोगों को कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी के संबंध में जागरूक करना, अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ महिला थाने पर अपने हाथों से जरूरतमंदों के लिए भोजन बनाकर वितरित भी कर रही हैं। महिला थाने पर नियुक्त दरोगा एवं आरक्षी काम के दौरान ही समय निकालकर खाना तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें