फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में 48 घंटे में पहुंच जाएगी कोरोना की वैक्सीन, जानिए कब से होगा टीकाकरण

Mon, 11 Jan 2021 09:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन। - फोटो : iStock
विज्ञापन

प्रदेश में कोविड टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से होनी है। ऐसे में अगले दो दिन में कोरोना की वैक्सीन जिले में आ जाएगी। इसके रखने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। वैक्सीन रखने के लिए सीएमओ कार्यालय में तीन आईएलआर (आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर) भी आ गए हैं। इनकी दो-दो हजार वायल रखने की क्षमता है।

विज्ञापन


गोरखपुर डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि वैक्सीनेशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बूथों पर वैक्सीन रखने के इंतजाम किए गए हैं। कोल्ड चेन प्वाइंट पर वैक्सीन रखने की पूरी व्यवस्था है। 16 जनवरी से वैक्सीनेशन होना है। ऐसे में अगले 48 घंटों के अंदर जिले को वैक्सीन मिल जाएगी। इसके बाद से टीकाकरण का काम शुरू होगा।


 

विज्ञापन

दो कंपनियों के वैक्सीन आने की संभावना

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि करीब 23 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में वैक्सीन लगनी है। इसके बाद दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगवाई जाएगी। इसके बाद तीसरे चरण में 50 साल के ऊपर या फिर गंभीर रूप से बीमार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि अब तक यह तय नहीं हुआ है कि कौन सी कंपनी की वैक्सीन मिलेगा, लेकिन दो नामों की चर्चा है। इसमें कोवैक्सीन और कोविशील्ड शामिल हैं। इन्हीं दोनों में से एक वैक्सीन गोरखपुर जिले में आएगी। जिस कंपनी का भी पहला डोज लगेगा, उसका ही बूस्टर डोज भी दिया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें