फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination: छह घंटे में 8000 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने की चुनौती, जानिए क्यों बढ़ी मुश्किलें

Wed, 03 Feb 2021 12:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • चार दिन में 25 हजार में से लग सकी सिर्फ 13 हजार को वैक्सीन
  • 3992 अनुपस्थित रहे, शेष लोगों को चार फरवरी को लगेगा टीका
विज्ञापन
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले चरण में शामिल 25 हजार स्वास्थ्य कर्मियों में अब तक केवल 13158 लोगों को कोविड का टीका लग सका है। इनमें 8008 स्वास्थ्य कर्मी ऐसे हैं, जिन्हें चार फरवरी को टीका लगाया जाएगा। इस दिन केवल 10 बजे से लेकर चार बजे तक टीकाकरण होगा। ऐसे में विभाग के सामने छह घंटे में आठ हजार लोगों को टीका लगाने की चुनौती होगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रथम चरण में 25 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। टीकाकरण के पहले दिन 16 जनवरी को केवल 310 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लग सका। इसके बाद 22, 28 और 29 जनवरी को टीकाकरण में 13158 को ही वैक्सीन लगी जबकि विभाग ने 17105 लोगों की सूची जारी की थी।

इसमें 3992 लोग टीका लगवाने नहीं पहुंचे। इन लोगों को अंतिम मौका 15 फरवरी दिया गया है। इस दिन मापअप राउंड के तहत 59 बूथों पर टीकाकरण होगा। जबकि शेष बचे हुए 8008 लोगों को चार फरवरी के दिन सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे तक टीका लगाया जाना है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

80 बूथों पर टीकाकरण की तैयारी

इतने लोगों को छह घंटे में टीका लगाने की चुनौती विभाग के सामने हैं। आंकड़ों को देखें तो अब तक एक दिन में सबसे अधिक 5132 लोगों को टीका लगाया गया है। वहीं, पांच फरवरी से दूसरे चरण की शुरुआत होगी। इसमें फ्रंटलाइन वर्करर्स को टीका लगाया जाएगा।

विभाग की कोशिश है कि एक दिन में ही सभी बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाए। इसके लिए चार फरवरी को 80 बूथों पर टीकाकरण की तैयारी चल रही है।

तिथि              लक्ष्य     टीकाकरण
16 जनवरी       600       310
22 जनवरी       4100     2904
28 जनवरी        6225     4812
29 जनवरी        6225     5132

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि पहले चरण के करीब आठ हजार स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण से बचे हुए हैं। उन्हें चार फरवरी को 80 बूथों पर टीका लगाया जाएगा। इस दिन यदि कुछ स्वास्थ्य कर्मी बच जाएंगे तो दूसरे चरण के प्रथम दिन फ्रंट लाइन वर्करर्स के साथ उन्हें टीका लगाया जाएगा। छूटे हुए कर्मियों के लिए 15 फरवरी को मापअप राउंड आयोजित किया जाएगा।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें