फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए बाजार में आईं दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए बाजार में आईं दवाएं
विज्ञापन

गोरखपुर। कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों के इलाज में कुछ लाभकारी दवाएं बाजार में उपलब्ध हो गई हैं। नौ कंपनियों ने अपनी दवाएं बाजार में उतारी हैं, लेकिन गोरखपुर में अभी सिर्फ दो कंपनियों की दवा ही उपलब्ध है। गोरखपुर में फेविलो व फेबिफ्लू टेबलेट बाजार में उपलब्ध है। इसकी कीमत क्रमश: 33 व 65 रुपये प्रति टेबलेट है। इन दवाओं का सेवन चिकित्सक की सलाह पर ही करना है।
जानकारी के मुताबिक, अन्य कंपनियों की दवाओं के लिए दुकानदारों ने आर्डर भेजे हैं। उनका कहना है कि 10 दिन में सभी कंपनियों की दवाएं बाजार में उपलब्ध हो जाएंगी। जिन सात अन्य कंपनियों की दवाएं जिले में आनी बाकी हैं, उनमें सबसे सस्ती 27 रुपये की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेविलो व फेबिफ्लू को छोड़कर कोई दवा पूरे यूपी में अभी उपलब्ध नहीं है। आर्डर भेजे गए हैं। कंपनियों ने आश्वासन दिया है। अधिकतम 10 दिन में ये दवाएं भालोटिया मार्केट में उपलब्ध हो जाएंगी।
-आलोक चौरसिया, महामंत्री, दवा विक्रेता समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें