फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय : सितंबर-अक्तूबर में होंगी प्री-पीएचडी की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय : सितंबर-अक्तूबर में होंगी प्री-पीएचडी की परीक्षाएं
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में मनीष ओझा के नेतृत्व में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति की अनुपस्थिति में परीक्षा नियंत्रक तथा मुख्य नियंता से मुलाकात की। छात्रों ने परास्नातक प्रथम सेमेस्टर को प्रोन्नत कर तृतीय सेेमेस्टर में प्रवेश देने, प्री-पीएचडी के छात्रों को प्रोन्नत देने की मांग की। जिस पर सकारात्मक पूर्वक विचार का आश्वासन देकर परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्री-पीएचडी सत्र 2019 की परीक्षा सितंबर तथा सत्र 2020 के विद्यार्थियों की परीक्षा अक्तूबर में कराई जाएगी।
विज्ञापन

छात्र नेता मनीष ने कहा कि परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के जो भी छात्र-छात्राएं 40 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए होंगे उन्हें द्वितीय सेमेस्टर में प्रोन्नत करने के साथ तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश दिया जाए। इसपर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। छात्रनेताओं ने कहा कि हमारे संघर्ष का ही नतीजा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के हित में निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस दौरान नारायण दत्त पाठक, प्रकर्ष पांडेय, आशीष अग्रहरी, रवि प्रकाश पांडेय, शिवम सिंह, दर्शन, मोहम्मद आसिफ, अजीत, रॉकी, सोहाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें