कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हाटा बुजुर्ग के मरीज की दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे चिकित्सक चिंतित हैं। हालांकि पहले की अपेक्षा उनकी तबीयत में सुधार है। वहीं, महराजगंज के युवक की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अन्य मरीजों का अबतक दूसरी बार नमूना नहीं लिया गया है।
जिले का पहला केस 26 अप्रैल को उरुवा थाना क्षेत्र के हाटा बुजुर्ग से मिला था। वह दिल्ली से पूरे परिवार के साथ आया था। वह शुगर और हार्ट का मरीज है। इसलिए तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। बुधवार को सकी दोबारा जांच के लिए नमूना लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट देर रात पॉजिटिव आई है।
जबकि महाराजगंज के 24 साल के युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि जिसकी रिपोर्ट लगातार दो बार निगेटिव आएगी, उसे आइेसोलेशन वार्ड से घर भेज दिया जाएगा।
उरुवा के व्यक्ति की रिपोर्ट दूसरी बार भी पॉजिटिव आई है लेकिन उसकी हालत में पहले से काफी सुधार है। शुगर और हार्ट का मरीज होने की वजह से इलाज में समय लग रहा है। अन्य छह का दोबारा नमूना नहीं लिया गया है।