कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : PTI
बस्ती जिले में बुधवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 43 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जिले में कुल संख्या 1716 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 839 है। मृतक की संख्या 36 हो गई है।
बुधवार को कोरोना 14 मरीज निगेटिव हुए, ऐसे में डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 841 ही है। उक्त की पुष्टि प्रभारी डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने की है। इधर तीसरे दिन भी जिला कारागार में कैंप लगा, मगर एक भी पॉजिटिव केस नहीं आए हैं।
इसे भी पढ़ें- बाजार में अबतक आ चुकी हैं कोरोना की ये चार दवाएं, इस दवा की बढ़ी है डिमांड
हालांकि दो कैदियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली भेज दिया गया है, अब 444 मरीज कारागार के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। आइसोलेशन वार्ड के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी के अलावा कैदियों के खान-पान की व्यवस्था पर भी प्रशासन ने तमाम दिशा निर्देश दिए।