महराजगंज जिले में बुधवार को 72 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। तबकि 3 लोग स्वस्थ होने पर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। बृजमनगंज, निचलौल सीएचसी के एक एक कर्मी, भारतीय स्टेट बैंक ठूठीबारी का एक कर्मी, बीएसए दफ्तर के एक कर्मी की पत्नी का संक्रमितो में शामिल हैं।
अब जिले में कुल केस बढ़कर 1360 हो गए हैं। जबकि 777 कोरोना सक्रिय केस है। वहीं अब तक 568 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। मृतको की संख्या में अब बढ़कर 15 हो गई है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि 72 संक्रमितो में सबसे ज्यादा महराजगंज के 28 लोग हैं। लक्ष्मीपुर 5, बृजमनगंज 1, मिठौरा 6, निचलौल 5, नौतनवां 1, पनियरा 1, परतावल 2, फरेंदा 4 एवं सिसवा के 14 लोग हैं।
अब तक 22771 सैंपल की जांच हो चुकी है। कोरोना जांच को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। टीम अधिक से अधिक लोगों की जांच करने में जुटी है।