सिद्धार्थनगर जिले में मंगलवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमित शोहरतगढ़ और बांसी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव के निवासी हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों को बर्डपुर में बने आइसोलेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। जिले में अब तक 151 कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक्टिव केस 47 हैं।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र का एक युवक कुछ दिन पहले गुजरात से आया था। पांच दिन पूर्व उसके लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया था। क्षेत्र के दूसरे गांव में रहने वाला 34 वर्षीय युवक भी कुछ दिन पहले मुंबई से लौटा था।
लार का नमूना लेने के साथ उसे होम क्वारंटीन किया गया था। बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय युवक भी मुंबई से गांव लौटा था। वह होम क्वारंटीन था और तबीयत खराब होने के बाद लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
मंगलवार सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में तीनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। तीनों को बर्डपुर सीएचसी स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि मंगलवार को तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
आकड़ों पर एक नजर
- अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 151
- ठीक हुए लोगों की संख्या 98
- एक्टीव मरीज 47
- मृतकों की संख्या 6