फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खुद स्कूटर चलाकर गया था डॉक्टर के पास, लौटते समय कोरोना संक्रमित की हो गई मौत

Mon, 26 Apr 2021 01:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पिता भी थे साथ, चार घंटे सड़क किनारे पड़ा रहा शव, रिश्तेदार की मदद से पिता ने बुलाया शव वाहन
विज्ञापन
मृतक को देखने के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर कैंट इलाके के दिव्यनगर कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र (35) की डॉक्टर को दिखाकर लौटते समय घर से कुछ दूर पहले मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर रविवार सुबह वह खुद स्कूटर चलाकर डॉक्टर के पास पहुंचे थे। पिता भी साथ थे।

विज्ञापन


 मौत के बाद शव करीब चार घंटे सड़क किनारे पड़ा रहा। बाद में पिता ने रिश्तेदार की मदद से शव वाहन बुलाया और सीधे राजघाट चले गए। बताया जा रहा है कि मृत युवक सहित पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित है।

जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह घर पर ही आइसोलेट होकर इलाज करा रहे थे। रविवार सुबह छह बजे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी, तो एक डॉक्टर से संपर्क किया। डॉक्टर ने क्लीनिक पर बुलाकर देखा और एडमिट होने की सलाह दी।
विज्ञापन


हॉस्पिटल में जगह खाली न होने के कारण जितेंद्र दवा लेकर पिता के साथ घर लौट रहे थे। घर के कुछ दूर पहले जितेंद्र का हाथ अचानक कांपने लगा। इस पर पिता ने स्कूटी रोकने को कहा। पीछे बैठे पिता जब तक जीतेंद्र को संभालते, वह नीचे गिर गए और कुछ देर में ही दम तोड़ दिया।

पिता ने शव सड़क के किनारे रखकर चादर से ढक दिया। कुछ रिश्तेदारों को बुलाया। बाद में शव वाहन से शव राजघाट ले गए। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई कि युवक की मौत किस वजह से हुई है। पिता ने कोरोना संक्रमित बताया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें