फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Election 2021: सिद्धार्थनगर बूथ पर पहुंचे मतदाता, गायब था चुनाव चिन्ह

Mon, 26 Apr 2021 10:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

क घंटे से बाधित रहा मतदान, एजेंटों के बीच हुआ गाली गलौज
विज्ञापन
मतदान करने पहुंचे मतदाता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बांसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नासिर गंज में सुबह सात बजे से मतदाता बूथ पर पहुंच गए लेकिन बैलेट पेपर में एक प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह गायब था।

विज्ञापन


ऐसे में यहां एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। इस मौके पर प्रत्याशियों के एजेंटों के बीच गौली गलौज हुआ। पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

पीठासीन अधिकारी महराज सिंह ने अधिकारियों से बातचीत कर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू कराया। ग्राम प्रधान पद के 11 प्रत्याशी हैं, लेकिन बैलेट पेपर में 10 प्रत्याशियों का ही चुनाव चिन्ह था। इस कारण बाधा उत्पन्न हो गई।

कई मतदाता तो वोट देने से ही मना कर दिया। बूथ संख्या 109, 108, 112 पर मतदान शुरू हो गया जबकि बूथ संख्या 111 पर अब तक वोटिंग शुरू नहीं हो सकी। सेक्टर मजिस्ट्रेट अहमद परवेज ने मौके पर पहुंचकर मतदान शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें