फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के चार छात्र, कार शोरूम के 17 कर्मियों सहित 185 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स के चार छात्र, कार शोरूम के 17 कर्मियों सहित 185 संक्रमित मिले
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में बृहस्पतिवार को एम्स के चार छात्र, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मियों व एक कार शोरूम के 17 कर्मचारियों सहित 185 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के 133 व कैंट थाना क्षेत्र के सर्वाधिक 53 तथा शाहपुर के 36 लोग शामिल हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 15,790 हो गई है। 257 की मौत हो चुकी है। 13731 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1802 सक्रिय रोगी हैं।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। लेकिन पोर्टल पर पांच पुरानी मौतें चढ़ जाने से मृतकों की संख्या 257 तक पहुंच गई है। संक्रमितों में कूड़ाघाट के एक कार शोरूम के 17 कर्मचारी व अस्थायी जेल के तीन लोग भी शामिल हैं। इसके अलावा जैमिनी पैराडाइज में एक ही परिवार में व झरना टोला के दो परिवारों में तीन-तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। एक परिवार में शक्ति नगर में चार, बशारतपुर व बौलिया कॉलोनी में दो-दो लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कहां, कितने मरीज मिले
कैंट क्षेत्र में 53, शाहपुर क्षेत्र में 36, गोरखनाथ में 12, कोतवाली क्षेत्र में 18, रामगढ़ताल क्षेत्र में एक, गुलहरिया में 11 तथा राजघाट क्षेत्र में दो मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें