फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड जवान ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड जवान ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
विज्ञापन

गोरखपुर। अपराध शाखा में तैनात होमगार्ड के जवान को बुधवार को रुपयों से भरा पर्स सड़क पर गिरा मिला। बृहस्पतिवार को उसके मालिक का पता लगाकर एसपी क्राइम अशोक वर्मा की मौजूदगी में पर्स को उसे सौंप दिया गया। रुपयों से भरा पर्स पाकर महिला के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

रामगढ़ताल क्षेत्र के कजाकपुर निवासी अखिलेश साहनी की पत्नी सरोज बुधवार को अपने भाई के एक मुकदमे के मामले में महिला थाना आई थी। थाने से जाते समय अपराधा शाखा कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर उनका पर्स गिर गया। पर्स में आठ हजार रुपये, आधार कार्ड एवं अन्य कागजात रखे थे। अपराधा शाखा कार्यालय में तैनात होमगार्ड जवान जनार्दन यादव को पर्स गिरा मिला। वह कार्यालय में आकर पर्स मिलने की जानकारी एसपी क्राइम अशोक वर्मा को दिए। आधार कार्ड पर लिखे पते के अनुसार कजाकपुर प्रधान के माध्यम से महिला को सूचना दी गई। बृहस्पतिवार को सरोज अपने पति अखिलेश साहनी के साथ कार्यालय पहुंची। पर्स की पहचान कराने के बाद उसे सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें