फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में कोरोना संक्रमित महिला की हुई मौत, एसओ समेत मिले 16 नए मरीज

Sun, 04 Oct 2020 06:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर की एक महिला की कोरोना संक्रमण के चलते बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में रविवार की सुबह मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में एसओ समेत 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले आठ लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1645 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2656 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 39 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि खलीलाबाद शहर की रहने वाले 88 वर्षीय महिला की तबीयत खराब होने पर परिजन 25 सितंबर को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराए थे। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। महिला कोरोना पॉजिटिव थी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिले के एक एसओ और उनके परिवार दो सदस्यों समेत 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमे खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में चार, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में चार, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में पांच, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले आठ लोग स्वस्थ्य हुए है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2656 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 39 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 174 लोग एक्टिव है। 2443 लोग ठीक हो चुके है। 1645 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3421 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें