नौ माह में 63 दिन गूंजेंगी शहनाइयां
ज्योतिषाचार्य घनश्याम पांडेय ने बताया कि जनवरी में 22, 23, 24 और 25 तारीख यानी सिर्फ चार मुहूर्त हैं। फरवरी में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 फरवरी अर्थात 11 शुभ मुहूर्त हैं। मार्च में 4 और 9 तारीख हो शादियां हो सकेंगी। अप्रैल में 14 से 17 तक और 19 से 24 और 29 अप्रैल को विवाह के योग हैं। मई में 2, 3, 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 मई को विवाह हो सकेंगे। जून में 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे। जुलाई में 4, 6, 7, 8 और 9 को शादियां हो सकेंगी। अगस्त, सितंबर और अक्तूबर में चातुर्मास के कारण मांगलिक कार्य नहीं होंगे। नवंबर में 25 को देवोत्थान एकादशी के साथ 26, 28 और 29 सहित चार दिन विवाह हो सकेंगे। दिसंबर में 2, 4, 7, 8 और 9 को शुभ मुहूर्त हैं।
केस 1
कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से पिछले वर्ष शादी का आयोजन अगले वर्ष के लिए टाल दिया था। सोचे थे कि बहन की शादी खूब धूमधाम से करेंगे। अब एक बार फिर कोरोना की पाबंदियों ने पुराने हालत बना दिए हैं। 10 फरवरी को शादी की तारीख है। इस बार सीमित संसाधनों में शादी की जाएगी।- अभिनव त्रिपाठी
केस 2
पिछले वर्ष 22 अप्रैल को भाई की शादी थी। सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं, लेकिन कोरोना काल की वजह से शादी टाल दी गई थी। घरवालों ने सोचा था कि अगले वर्ष कोरोना खत्म हो जाएगा तो बड़े आयोजन के साथ शादी की जाएगी। लेकिन, अब गिने-चुने मेहमानों के बीच ही शादी करनी होगी। सारी तैयारी हो चुकी है। इस बार टालना उचित नहीं लग रहा है। - मनोज आर्या