फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव 2021: चुनावी ड्यूटी में कहर बनकर कर्मचारियों पर टूटा कोरोना, जानिए कितनों ने गंवाई जान

Wed, 05 May 2021 02:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मतगणना में ड्यूटी करने के बाद तमाम लोग खुद को क्वारंटीन कर लिए हैं। अपने शरीर के एक-एक बदलाव पर नजर रखे हुए हैं ताकि कोई भी बदलाव दिखे तो कोरोना की जांच करा, समय से उपचार शुरू करा सकें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण ने भयावह रूप ले लिया है। इस महामारी के बीच पंचायत चुनाव के कारण कई परिवार टूट कर बिखर गए। मतगणना में ड्यूटी करने के बाद तमाम लोग खुद को क्वारंटीन कर लिए हैं। अपने शरीर के एक-एक बदलाव पर नजर रखे हुए हैं ताकि कोई भी बदलाव दिखे तो कोरोना की जांच करा, समय से उपचार शुरू करा सकें।
विज्ञापन


रविवार और सोमवार को मतगणना के दौरान कई कर्मचारी संक्रमित मिले तो आनन-फानन उन्हें बदल कर दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। ड्यूटी के बाद तमाम कर्मचारियों ने स्वयं को क्वारंटीन किया। बुखार, सर्दी जुकाम और बदन दर्द की शिकायतें सामने आईं। कई लोग कोरोना का नए सिरे से टेस्ट करा रहे हैं। कर्मचारी संगठनों का दावा है कि आने वाले तीन चार दिनों में मतगणना में ड्यूटी करने वाले कर्मियों में काफी संख्या में संक्रमण सामने आएगा।

42 से अधिक शिक्षकों की कोरोना से मौत
शिक्षक संगठनों के दावे को माने तो अकेले गोरखपुर जिले में पंचायत चुनाव के दौरान 42 के करीब शिक्षामित्र, सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक, लिपिक, लेखाकार का निधन हो चुका है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रभाकर मिश्र एवं कार्यवाहक अध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी के बाद जिले में 36 शिक्षकों की मौत हुई है।
विज्ञापन


अभी कई संक्रमित शिक्षकों का इलाज चल रहा है। इस सूची में शिक्षा विभाग के लिपिक, लेखाकार और माध्यमिक शिक्षकों को भी जोड़ लिया जाए तो यह संख्या 42 पार हो जाती है। फिलहाल यूनियन ने मुख्यमंत्री एवं डीएम को पत्र सौंप कर मृत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति के साथ उन्हें अन्य सुविधाएं जल्द देने की अपील की है।
विज्ञापन

गोरखपुर वन प्रभाग में वनरक्षक खजनी कन्हैयालाल का चुनावी ड्यूटी के बाद हुए संक्रमण से निधन हो गया बल्कि 15 से ज्यादा वनकर्मी कोरोना से संक्रमित हैं। 

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रुपेश कुमार श्रीवास्तव एवं महामंत्री अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास, बिजली, जिला परिषद में तकरीबन 14 कर्मचारियों को पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान हुए संक्रमण से मौत हो गई। काफी लोग संक्रमित हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें