फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में कोरोना संक्रमित जेल हेड वार्डर की मौत, 53 नए मिले पॉजिटिव

Thu, 20 Aug 2020 05:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिला कारागार में तैनात कोरोना संक्रमित हेड वार्डर की बस्ती के कैली अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं जिले में 53 और संक्रमित मिले हैं। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट आने के महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन


जिले में अब तक 1776 संक्रमित पाए जा चुके हैं। 1215 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 541 का इलाज चल रहा है और अब तक 16 लोग कोरोना से लड़ते हुए जिदंगी की जंग हार चुके हैं।

जिले में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जिला कारागार में तैनात हेड वार्डर की 13 अगस्त को जांच हुई थी। जांच में वह कोरोना संक्रमित पाया गया था। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया था। 16 अगस्त को हालत बिगड़ने के बाद महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

शाम को ही हालत हो गई थी गंभीर

यहां देर शाम में हालत बिगड़ी तो चिकित्सकों ने बस्ती के कैली अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। वहीं दिए आकड़ों पर गौर करें तो सबसे अधिक संक्रमित डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में मिले हैं। इनमें रनग्रीजरपुर में 12 और बकडीहवा गांव में दो संक्रमित मिले।

वहीं शोहरतगढ़ ब्लॉक के डफरा में 10 और नकथर गांव में एक संक्रमित मिला। नौगढ़ ब्लॉक के एसबीआई शाखा, जिला अस्पताल आवास कालोनी, विस्था दीदा और खजुरिया रोड पर एक-एक संक्रमित मिले। जबकि बेलसड़ गांव में दो संक्रमित पाए गए। बढनी के एसबीआई शाखा में एक संक्रमित मिला। भनवापुर के कमसार और भनवापुर में एक-एक संक्रमित पाए गए।

बर्डपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामबहारी, चैनपुर चौराहे से एक-एक संक्रमित मिले। जोगिया के पगुआ में चार और उदयपुर गांव में एक मरीज मिला। खुनियांव के सुहेलवा में एक और लोटन ब्लॉक पनेरा गांव में एक संक्रमित मिला। मिठवल ब्लॉक के नड़ाव गांव में एक मरीज मिला।

उसका के सोहांस में तीन और सुगही गांव में दो लोग संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि संक्रमण से एक मरीज के बस्ती के कैली अस्पताल में मौत हुई है, जबकि 53 अन्य संक्रमित मरीजों को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें