फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में बैंककर्मी समेत 28 मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 233

Tue, 28 Jul 2020 06:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर जिले में पुलिसकर्मी और बैंककर्मी सहित मंगलवार को 28 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोविड 19 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन


जिले में अब तक 641 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 233 का इलाज चल रहा है। 379 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 11 की जान गई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आए दिन कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों के मुताबिक मंगलवार को नौगढ़ ब्लॉक के जवाहर नगर में चार, पुलिस लाइंस में एक, खैर पब्लिक स्कूल में एक, थरौली में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया।

लोटन ब्लॉक क्षेत्र में एक संक्रमित मिला। शोहरतगढ़ सीओ कार्यालय में तीन पुलिसकर्मियों के अलावा वार्ड नौ में तीन, नीबी दोहनी में पांच, नहारी और गड़ाकुल में एक-एक नागरिक बीमारी की चपेट में आया। बांसी स्थित एसबीआई शाखा का एक कर्मचारी तो इटवा तहसील का एक कर्मी और कस्बे में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन


डुमरियागंज स्थित एसबीआई की शाखा में एक और कर्मचारी पॉजिटिव निकला। देवरिया गांव और मिठवल ब्लॉक के आजाद नगर में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 28 लोग कोरोनो संक्रमित पाए गए थे। उन्हें महिला अस्पताल के स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

संक्रमित मिला, जिला अस्पताल हुआ सील
जिले में अस्पताल में सोमवार को कोरोना संक्रमित व्यक्ति के पाए जाने के बाद सील कर दिया गया था। मंगलवार को ओपीडी बंद रहा है। इससे लोगों को मायूस घर लौटना पड़ा। अस्पताल के बाहर नोटिस लगा दिया गया था। अस्पताल 29 यानी बुधवार को पूर्व की तरह से खुलेगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें