फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in maharajganj: महराजगंज में मिले 62 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल एक्टिव मरीज हुए 345

Fri, 31 Jul 2020 07:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

महराजगंज जिले में शुक्रवार को 62 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं दो लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया है। संक्रमितो में 18 सिपाही एवं भारतीय स्टेट बैंक के तीन कर्मी शामिल हैं। महराजगंज शहर के शास्त्री नगर के 8 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन


वहीं राजीव नगर से चार मरीज मिले हैं। संक्रमितो को कोविड अस्पताल पुरैना भेजा गया है। स्वास्थ विभाग की ओर से जांच तेज कर दिया गया है। जिससे केस सामने आ रहे हैं। साथ ही समय रहते बचाव के इंतजाम भी हो जा रहे हैं। संक्रमितो के निवास क्षेत्र को सैनिटाइज करने के साथ ही संपर्क आने वालो की जानकारी कर जांच की जा रही है।

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 2 कोरोना मरीज उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए हैं। वही 62 कोरोना मरीज मिले हैं। जिसमें महराजगंज ब्लॉक के 40, मिठौरा के 4, सिसवां के 9, घुघली के 2, निचलौल 1, धानी के 2, लक्ष्मीपुर के 2, पनियरा 2 मरीज शामिल हैं। इस प्रकार अब जनपद में कोरोना के कुल मामले 763 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामले 345 हैं। जबकि स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 412 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें