गोरखपुर में कोरोना के 31 नए पॉजिटिव मिले
गोरखपुर। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। मंगलवार को 24 घंटे में केवल 31 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि पिछले 10 दिनों में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। मौजूदा समय में जिले में संक्त्रस्मितों की संख्या 19591 पहुंच गई है। इनमें 315 की मौत हो चुकी है। 18926 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस 350 रह गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, नवंबर में मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। आंकड़े 30 के आसपास सिमट कर रह गए हैं। शहर की बात करें तो केवल 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर में दो, गोरखनाथ में तीन, कैंट में छह और कोतवाली में एक मरीज मिले हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो 14 नए मरीज मिले हैं। इनमें खोराबार में चार, चरगांवा में नौ, पिपरौली में एक मरीज मिले हैं। इसके अलावा पांच मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार बेहद कम हो गई है। छठ पर्व को देखते हुए लोगों से अपील की जा रही है कि मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें।