मौर्या स्पेशल व आनंद विहार-मुजफ्फरपुर से मिलेगी राहत
गोरखपुर। त्योहारों में यात्रियों की होने वाली भीड़ को ध्यान में रखकर रेल प्रशासन ने 05028/05027 गोरखपुर-हटिया-गोरखपुर पूजा स्पेशल और 04022/04021 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के लगाए जाएंगे।
20 से चलेगी गोरखपुर-हटिया मौर्या स्पेशल
05028 गोरखपुर-हटिया मौर्या स्पेशल 20 से 30 नवंबर तक 11 फेरों में गोरखपुर से प्रतिदिन सुबह 7.25 बजे चलकर चौरीचौरा, गौरीबाजार, देवरिया सदर, भटनी, भाटपाररानी, मैरवा, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, धनबाद, रांची होकर हटिया दूसरे दिन सुबह 8.10 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05027 हटिया-गोरखपुर मौर्या स्पेशल 21 नवंबर से 1 दिसंबर तक हटिया से प्रतिदिन शाम 4.50 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर शाम 5.25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।
आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेेशल 18 से चलेगी