फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं मिलेगा प्लेटफार्म टिकट, इन खास लोगों को ही मिलेगा प्रवेश

Thu, 15 Apr 2021 12:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने अगले आदेश तक प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी है। कंफर्म टिकट वालों को ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब प्लेटफार्म टिकट रेलवे स्टेशनों पर नहीं मिलेगा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने मुख्यालय गोरखपुर सहित सभी रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन


स्टेशन डॉयरेक्टर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि अब सिर्फ कंफर्म आरक्षित टिकट के यात्रियों को ही प्रवेश मिलेगा। वेटिंग टिकट वाले यात्री गेट से ही वापस कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए स्टेशनों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को मास्क पहनने और शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

बिना मास्क के पकड़े जाने पर लोगों से 100 से 500 रुपये तक जुर्माना भी वसूला जा रहा है। वहीं लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने कहा है कि यात्री विषम परिस्थिति में भारतीय रेल के हेल्पलाइन नम्बर-139 पर फोन कर सकते हैं। उन्हें तत्काल सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी उम्र के रेलकर्मियों को टीका लगाने की मांग

नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवे (एनएफआइआर) ने रेलवे बोर्ड से कोरोना से बचाव के लिए सभी उम्र के रेलकर्मियों को टीका लगाने की मांग की है। फेडरेशन के महामंत्री डॉ. एम राघवैया ने बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखा है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय एवं प्रवक्ता एके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अभी सिर्फ 45 वर्ष से अधिक उम्र के रेलकर्मियों को ही टीका लग रहा है। कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए रेल प्रशासन को सभी कर्मियों को टीका लगाने का आदेश जारी करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें