फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यहां पीएनजी सेवा के लिए शहरवासियों को अभी एक साल करना होगा इंतजार, जानिए किस वजह से हो रही देरी

Sun, 21 Feb 2021 01:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
गीडा सेक्टर पांच व नौसड़ में पहले शुरू होगी पीएनजी सेवा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर शहरवासियों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सेवा के लिए अभी एक साल तक का और इंतजार करना होगा। कोविड महामारी की वजह से टोरेंट कंपनी पाइप बिछाने का काम तेजी से नहीं कर पाई। इस वजह से वह मार्च तक 60 हजार परिवारों तक पाइप से नेचुरल गैस पहुंचाने का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाएगी। हालांकि, कंपनी का दावा है कि वह 800 परिवारों तक इस साल पीएनजी सेवा पहुंचा देगी। इनमें गीडा सेक्टर पांच सहित आसपास के गांवों के परिवार शामिल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मार्च 2021 में जिले के करीब 60 हजार परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य टोरेंट कंपनी ने रखा था, लेकिन कोविड महामारी की वजह से काम में देरी हो गई। इस वजह से अब यह लक्ष्य मार्च 2022 कर दिया गया है। लॉकडाउन के बाद काम में तेजी आई तो लोगों ने पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है।

अब तक गीडा सेक्टर पांच, नौसड़, खानीपुर और तारामंडल में रहने वाले करीब ढाई हजार लोगों ने पंजीकरण करा लिया है। इनमें से करीब 800 घरों में पीएनजी के मीटर लगने शुरू हो गए हैं। कंपनी मार्च में इन घरों में पीएनजी की सुविधा शुरू कर देगी। कंपनी का कहना है कि यह एलपीजी से काफी सस्ती है।

विज्ञापन

राप्ती नदी की वजह से शहर में पहुंचने में हो रही देरी

राप्ती नदी की वजह से शहर में पीएनजी सेवा की शुरुआत होने में देरी हो रही है। कंपनी ने राप्ती नदी में भूमिगत पाइप लाइन बिछाने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी, जोकि हाल ही में मिली है। अब कंपनी का ध्यान राप्ती नदी में भूमिगत पाइप लाइन बिछाने पर है।
 
आठ वर्षों में दो लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य
टोरेंट के वाइस प्रेसिडेंट आरके नायर ने बताया कि कंपनी के पास पर्याप्त समय है। साल 2028 तक गोरखपुर, कुशीनगर और संतकबीरनगर के जिलों में पीएनजी पहुंचाने का लक्ष्य है। इस दौरान करीब दो लाख घरों तक सेवा पहुंचने का लक्ष्य है। गोरखपुर में मार्च 2022 तक 60 हजार लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है, जो कि पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

खानीपुर से टोरेंट को मिलेगा गैस का कनेक्शन

टोरेंट को प्राकृतिक गैस का कनेक्शन गेल से मिलेगा। गोरखपुर के सहजनवां और संतकबीरनगर की सीमा पर स्थित खानीपुर से टोरेंट को गेल कनेक्शन देगी। टोरेंट कंपनी की तरफ से यहीं से कुशीनगर जिले के लिए भी पाइप लाइन डाली जाएगी, क्योंकि गेल की तरफ से सिर्फ खाद कारखाने तक ही गैस पाइप लाइन बिछाई जानी है।
 
टोरेंट के वाइस प्रेसिडेंट आरके नायर ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से काम में देरी हुई। अब तेजी से कार्य किया जा रहा है। अब तक ढाई हजार परिवारों ने पंजीकरण करा लिया है। इसमें करीब 800 परिवारों को मार्च माह में पीएनजी सेवा देनी शुरू कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें