फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर : एमएमएमयूटी में परीक्षा स्थगित, छात्रावास खाली करने का निर्देश

Wed, 14 Apr 2021 04:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मदन मोहन मालवीय प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में चल रहे सभी पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष की परीक्षाओं को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। छात्रों को छात्रावास खाली कर अपने घर जाने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


बुधवार को कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बता दें कि अन्य वर्ष की कक्षाएं पहले से ही ऑनलाइन चल रही हैं। प्रथम वर्ष की परीक्षा चल रही थी। बैठक में परीक्षा नियंत्रक, कुलसचिव, सभी डीन और छात्रावास अधीक्षक मौजूद रहे।

गौरतलब है कि गोरखपुर विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों की पढ़ाई 30 अप्रैल तक बंद कर दी गई है। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएंगी।

बता दें गोरखपुर में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक साबित हो रही है। एक दिन में मरीजों की संख्या के मामले में मंगलवार को एक साल का रिकॉर्ड टूट गया। 24 घंटे के अंदर जिले में 572 संक्रमित मिले। इसके साथ ही मंगलवार को 10 मरीजों की मौत भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें