कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद दूसरे प्रांतों से आने वाले यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस महीने पूर्वोत्तर रेलवे में 90 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, इसमें 42 समर स्पेशल सिर्फ गोरखपुर के लिए हैं। बावजूद इसके भीड़ जस की तस बनी हुई है। अभी रेल प्रशासन और ट्रेनों को चलाने की योजना बना रहा है।
मुंबई, पुणे, अहमदाबाद और सूरत से ट्रेनें चलाई गई हैं। सभी ट्रेनों में भारी भीड़ आ रही है। सबसे ज्यादा लोकमान्य तिलक टर्मिनस और पुणे स्टेशन से ट्रेनें चली हैं। ज्यादातर ट्रेनों में रेल प्रशासन ने एसी कोच हटा दिए हैं। उनकी जगह सेकेंड स्लीपर कोच लगाए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री सफर कर सकें।