फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना का कहर जारी: 24 घंटे में मिले 719 नए मरीज, दो की मौत

Wed, 14 Apr 2021 09:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। केस बढ़ने के साथ-साथ संक्रमितों के मौत की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को एक बार फिर संक्रमण ने रिकॉर्ड बनाते हुए 24 घंटे में 719 नए केस मिले हैं। साथ ही बीआरडी में दो मरीजों की मौत हुई है। दोनों शहर के ही रहने वाले हैं। जिनकी उम्र 47 वर्ष है। संक्रमितों में एमएमएमयूटी के आधा दर्जन से अधिक छात्र शामिल हैं। इसके अलावा एम्स का एक छात्र, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कई डॉक्टर भी संक्रमित मिले हैं।  
विज्ञापन


सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि 719 केस मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 25687 हो गई है। इसमें से 21731 संक्रमित स्वस्थ हो गए। संक्रमितों में अब तक 377 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा चार हजार के करीब 3579 पहुंच गया है।

बताया कि शहरी थाना क्षेत्रों में कुल 438 नए मरीज बुधवार को मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले कैंट और शाहपुर में थाना क्षेत्रों में आए हैं। कैंट में 123 व शाहपुर में 132 नए केस मिले हैं। इसके अलावा गोरखनाथ 78, कोतवाली 40, रामगढ़ताल 28, तिवारीपुर 21 और राजघाट में 16 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में कुल ग्रामीण 237 संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा संक्रमण के 70 मामले चरगावां में सामने आए हैं। इसके अलावा खोराबार 52, सहजनवां 15, बांसगांव 12, पिपरौली, जंगल कौड़िया, सरदानगर में 10-10, बेलघाट आठ, भटहट और पिपराइच में छह-छह,  कैंपियरगंज में पांच नए मामले मिले हैं। वहीं 44 ऐसे मामले हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें