फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब उजाड़ रही गृहस्थी: कोरोना कर्फ्यू में आमदनी बंद हुई तो लत से मजबूर शराबी बेच रहे जेवर

Sun, 23 May 2021 05:38 PM IST
vivek shukla शिवम सिंह, गोरखपुर।

सार

आमदनी नहीं होने से घर के सामान तक बेच दे रहे हैं शराबी। घर में मारपीट, गाली-विवाद होने पर बुलाई जा रही पुलिस।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के बीच ही कर्फ्यू के चलते कामगार घर पर बैठे तो उनकी गृहस्थी ही उजड़ने लगी। विवाद तो पहले भी होते थे, मगर इन दिनों रुपये की किल्लत ने इसे और बढ़ा दिया है। शराब की लत में खर्च रोज का है, लेकिन आमदनी नहीं होने से घर के सामान तक बेच दे रहे है, जिसे लेकर गांवों में झगड़े बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोई पत्नी के जेवर बेच दे रहा है तो कोई उधारी लेकर शराब भट्ठी पर पहुंच जा रहा है। नशे में घर पर लौटने पर रुपये के बारे में पूछने पर मारपीट की नौबत आ जा रही है। परेशान होकर लोग पुलिस से फरियाद करते हैं। पुलिस भी मौके पर जाती है तो डांटकर समझाकर मामले को शांत तो करा देती है। लेकिन कोई समाधान उसे भी नहीं सूझता। 

आलम यह है कि थाना पुलिस से ऐसे लोगों की पत्नी और घरवाले ही शिकायत कर रहे हैं, फिर यह भी कहते हैं कि सिर्फ समझा दीजिए, जेल मत भेजिए। अब पुलिस भी मामला घरेलू होने की वजह से समझा बुझाकर ही मामले को रफा-दफा करने की कोशिश करती है। जहां मारपीट हो रही है वहां पर कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस एक

बांसगांव इलाके की एक महिला तीन दिन पहले फरियाद लेकर पहुंची थी। उसका कहना था कि शराब के लिए पति ने उसकी पायल ही गिरवी रख दी है। वह भी महज 100 रुपये में। थानेदार ने आरोपी को बुलाया और दबाव बनाकर पायल वापस कराया। सौ रुपये की मदद अपने पास से की।

केस दो
गुलरिहा इलाके में घर में मारपीट की सूचना पर मंगलवार को पुलिस पहुंची थी। वहां पर पता चला कि शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ है। पत्नी ने बताया कि घर का सामान लाने को जो रुपये दिए थे उससे पति शराब पी गया था। पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया।

केस तीन
भटहट के पास गुरुवार को हल्का दारोगा को इसी तरह की शिकायत मिली। एक पति ने शराब की वजह से पत्नी को मारापीटा था। पत्नी को ज्यादा चोट लगने की वजह से पुलिस ने इस मामले में सख्ती की और पति को थाने ले आई। लेकिन फिर पत्नी ही रोने लगी और उसे छुड़ाकर ले गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें