दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में धार्मिक जलसे मरकज से कोरोना वायरस फैलने के अलर्ट के बाद पुलिस और प्रशासन ने मंगलवार देर रात को संतकबीर नगर में जांच पड़ताल की। इस दौरान मस्जिदों की पड़ताल करने पर चौंकाने वाली जानकारी मिली।
मरकज दिल्ली से आए 15 लोग सेमरियावां इलाके के बढ़या माफी मस्जिद में ठहरे थे। ये सभी लोग अलग-अलग प्रांतों के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग 18 मार्च को मरकज से लौटे थे।
खूफिया विभाग की सूचना पर दुधारा पुलिस सक्रिय हो गई। फिर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी 15 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। जिन्हें बाद में आइसोलेट करा दिया गया।
ये हैं सभी का नाम..