फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा कोरोना से बचाता है योग, कई बीमारियों से मिलती है मुक्ति

Fri, 07 May 2021 01:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

योग से मजबूत होता है श्वसन तंत्र। योग को प्रतिदिन 15 से 20 मिनट देने पर कोरोना से लड़ने को तैयार हो जाएगा शरीर।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से बचाव के लिए योगासन बहुत ही कारगर है। योग से शरीर पूर्णतया स्वस्थ रहता है। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही श्वसन तंत्र भी मजबूत होता है। जब शरीर स्वस्थ्य रहेगा तो स्वस्थ शरीर में किसी भी तरह के संक्रमण का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन

 
योग प्रशिक्षक व भारत स्वाभिमान (पतंजलि योगपीठ) के जिला प्रभारी हरि नारायण धर दूबे ने बताया कि प्रतिदिन नियमित तौर पर योगासन करने से शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाओं में वृद्धि होती है। इन्हीं की वजह से रोग से प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ती है। जब हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है तो कोई वायरस या कीटाणु हमें संक्रमित नहीं कर पाता है। इस तरह महज योग से हम कोरोना से बचाव कर सकते हैं।

इसके साथ ही पांच प्राणायाम और पांच आसनों के माध्यम से रक्तचाप, तनाव, मुधमेह, हृदयरोग आदि से बचा जा सकता है। कोरोना वायरस ज्यादातर असर उन्हीं लोगों पर हो रहा है जो इन बीमारियों से ग्रसित हैं। ऐसे में अपनी दिनचर्या से योग के लिए 15 से 20 मिनट निकालकर कोई भी व्यक्ति कोरोना से बच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने में सहायक हैं ये योगासन

भास्त्रिका: पाचन तंत्र, हृदय, फेफड़े और मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है। पित्त और कफ को संतुलित रखता है।
कपालभाति: शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखने में सहायक।
अनुलोम-विलोम: हृदय रोगियों को स्वस्थ रखने में सहायक।
भ्रामरी: तनाव से मुक्त रखने में सहायक।
उदगीथ: माइग्रेन और अवसाद से निजात दिलाता है।
उष्ट्रासन: पाचन तंत्र को बेहतर कर भूख बढ़ाता है। कमर दर्द में भी आराम।
पश्चिमोत्तानासन: यह यकृत और गुर्दे से संबंधित रोगों से बचाव करता है।
पवनमुक्तासन: वायु विकार और कब्ज मिटाने में प्रभावी है। दुर्बलता दूर होती है।
उत्तानपादासन: हाजमे को दुरुस्त रखने के साथ ही तंत्रिका तंत्र को भी मजबूत करता है।
मंडूकासन: मधुमेह, कोलाइटिस से मुक्ति में सहायक। पैंक्रियाज से इंसुलिन रिलीज करने में मददगार। ऐसे में आपकी इम्यूनिटी बढ़ जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें