फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: दूसरे राज्य से आ रहे मजदूरों के लिए अलग क्वारंटीन सेंटर, ये है वजह

Thu, 30 Apr 2020 11:47 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दूसरे प्रांतों से आ रहे मजदूरों के लिए जिला प्रशासन ने तहसीलवार 153 नए क्वारंटीन सेंटर बनाए हैं। ज्यादातर सेंटर, इंटर कॉलेजों में बनाए गए हैं ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए ज्यादा से ज्यादा लोग रखे जा सकें। ज्यादा जगह सेंटर होने से वहां राहत सामग्री आदि पहुंचाने और वहां से कोई भाग न सके इसके लिए मानीटरिंग में दिक्कत हो रही थी।

विज्ञापन


यही वजह है प्रशासन ने दूसरे प्रांतों से आने वाले मजदूरों के लिए अलग सेंटर बनाने का फैसला किया। हाल ही में हरियाणा से लाए गए 182 मजदूरों को इन्हीं सेंटरों में रखा गया है। मध्य प्रदेश से मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। एक से दो सप्ताह में कई अन्य प्रांतों से भी बड़ी संख्या में मजूदर लाए जाने हैं।

इन सभी को तहसीलवार वहीं रखा जाएगा। इसके पहले जिले की सभी पंचायतों के प्राथमिक विद्यालयों, पंचायत व सामूहिक भवनों को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया था। जिले में कुल 1395 क्वारंटीन सेंटर बनाए गए थे जिनकी क्षमता 27024 लोगों की थी।
विज्ञापन


निर्णय किया गया है अब इन क्वारंटीन सेंटरों में प्रदेश के भीतर के जिलों से आने वाले लोगों का क्वारंटीन किया जाएगा। बॉक्स हर सेंटर के लिए तैनात किए गए प्रभारी गोराखपर। जिले में तहसीलवार बनाये गए सभी 153 क्वारन्टीन सेंटर के लिए अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं ताकि वह क्वारन्टीन किये जाने वालों को कोई दिक्कत न हो।

डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने सभी केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे लगाने के साथ सभी जरूरी सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। समय-समय पर डॉक्टरों की टीम क़वारन्टीन किये गए लोगों का परीक्षण करेगी। रोजाना ये सेंटर सैनिटाइज किये जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें